कनिष्ठ अभियंता कार्यालय को 28 लाख रुपए स्वीकृत

in #nadbai2 years ago

नदबई-1653389068508.jpg उपतहसील मुख्यालय लखनपुर स्थित विधुत सबस्टेशन पर कनिष्ठ अभियंता कार्यालय के लिए 28 लाख रुपए स्वीकृति के साथ टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गईहै। एनएसयूआई पूर्व प्रदेश संयोजक महेश सिंह के सानिध्य में ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित ऊर्जा मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जोगिंद्र सिंह अवाना के प्रयासों से ऐसा संभव हुआ है। महेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत को कनिष्ठ अभियंता कार्यालय निर्माण के लिए कई बार पत्र भेजे गए थे। साथ ही इस संबंध में अधीक्षण अभियंता संजय अग्रवाल व अधिशाषी अभियंता सिविल राजेन्द्र सिंह एवं सहायक अभियंता निर्भान सिंह को भी अवगत कराया गया था। लखनपुर विद्युत सब स्टेशन पर 28 लाख रुपए से कार्यालय भवन, कैश काउंटर, पार्किंग टीनशैड, एवं सड़क का निर्माण होगा। इससे किसानों को अब अपने कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा एक छत के नीचे ही विद्युत संबंधित कार्य हो सकेंगे।