मुजफ्फरनगर = मंत्री जी का भक्तिमय दौरा और कार्यकर्ताओ को मंत्र

in #muzaffarnagar2 years ago

DATE = 09.10.2022IMG-20221009-WA0635.jpg

उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड विभाग के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि जेलो में बंद कैदी भी इंसान ही है उन्हे भी सुधरने का मौका दिया जाना चाहिए उन्हें भी उचित जीवन जीने का अधिकार है। वही दूसरी ओर उन्होंने होमगार्ड विभाग में भी उचित सुख सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात की। मंत्री जी ने सपरिवार सम्भलहेड़ा के सुप्रसिद्ध महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर मंदिर प्रांगण में ही भाजपा कार्यकर्ताओ के एक सम्मेलन को संबोधित किया।

उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति बीते मंगलवार को सपरिवार उत्तराखंड में भगवान केदारनाथ और भगवान बद्रीनाथ जी के दर्शन कर धर्मलाभ यात्रा में गए थे। वापस लौटते हुए जनपद मुजफ्फरनगर में बीती रात्रि विश्राम के लिए गेस्ट हाउस में रुके आज सुबह जनपद के सुप्रसिद्ध एवं विश्व के तीन बड़े शिव लिंगों में एक गांव सम्भलहेड़ा में स्थित महादेव का रुद्राभिषेक करने सपरिवार पहुंचे वहां उन्होंने विधिविधान और श्रृद्धापूर्वक रुद्राभिषेक किया। उसके बाद मंदिर प्रांगण में ही भाजपा कार्यकर्ताओ और अपने समाज के कार्यकर्ताओ की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में फैली बुराइयों को दूर कर देश सेवा में समर्पित हो जाओ। मंत्री जी ने यू पी न्यूज को बताया कि जेलो में बंद अधिकतर बंदियों को अपने किए पर पछतावा होता है उन्हें भी उचित जीवन जीने का अधिकार है। जेल में बंद महिला बंदियों के बच्चो का तो कोई अपराध नहीं होता उनके लिए कारागार विभाग के द्वारा अनेक कार्यक्रमों के द्वारा जीवन, उचित शिक्षा के प्रबंध किए गए हैं।
वही दूसरी ओर अपने दूसरे विभाग होमगार्ड में कार्यालयों की दशा बदलने और होमगार्ड जवानों की मुश्किलों को दूर करने के कई लाइनों पर काम किया जा रहा है जिसके परिणाम बहुल जल्द सामने आएंगे। जनपद में मंत्री धर्मवीर प्रजापति के साथ रहे भाजपा नेता संजीव संगम,आकाशदीप संगम, एस पी कारागार मुजफ्फरनगर सीताराम शर्मा,जिला होमगार्ड प्रभारी कमलेश कुमार यादव वह दोनो विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
IMG-20221009-WA0642.jpg