मुजफ्फरनगर = सरकार की उपलब्धियों का बखान

in #muzaffarnagar2 years ago

DATE = 02.08.2022

IMG-20220803-WA0003.jpg

केंद्र में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब से देश की कमान मोदी जी ने और प्रदेश की कमान योगी जी ने संभाली है तब से देश प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है और हाईवे पर सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में आज भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा अग्रवाल भारत सरकार की अमृत महोत्सव में घर घर तिरंगा फहराए जाने के लिए आज जनपद में पहुंचे। नगर में भाजपा नेता श्रीमोहन तायल के आवास पर आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा के फायर ब्रांड नेता ने कहा कि ओवैसी,अखिलेश और अधीर रंजन के शरीर में औरंगजेब,गौरी और बाबर की आत्मा घुस गई है, इनकी मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति देश और प्रदेश को अपवित्र करना चाहते हैं। आज देश और प्रदेश में सड़को का जाल बिछाया जा रहा,प्रदेश में 24 घंटे बिजली विकास की गंगा बहाने के लिए टाटा बिरला अंबानी अडानी जैसे उद्योगपति यहां उद्योग लगाने के लिए ललायित है। देश और प्रदेश रामराज्य की ओर अगर्शित है।

Sort:  

सर मैंने आपकी खबरों को लाइक कर दिया आप मेरी खबरें भी लाइक कर दे

Good news visit my profile