बारातियो को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

in #muzaffarnagar2 years ago

IMG-20220504-WA0005.jpg
बारातियो को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

रतनपुरी थाना क्षेत्र के बडसू गांव में डीजे बंद करने को लेकर घरातियों व बारातियों में जमकर लाठी-डंडे चले। ग्रामीण ने बरातियों की गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई है।

गांव बडसू निवासी अनूप की लड़की की बारात बुढ़ाना थाना क्षेत्र के बिरालसी गांव से आई थी। बुधवार शाम को चढत के दौरान बराती डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते डीजे बंद कर दिया गया। बरातियों ने डीजे वाले को गाने बजाने की बात कही तो उसने मना कर दिया। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने संचालक से डीजे बजाने को कहा तो उसने कहा कि बारिश के चलते हैं करंट दौड़ सकता है इसलिए डीजे नहीं बजाया जाएगा। ग्रामीणों ने डीजे बजाने वाले को पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बारातियों ने डीजे वाले को छुड़ाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने उनको दौड़ा दिया। गाली गलौज के बाद घरातियो व बारातियों में जमकर लाठी-डंडे चले। ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, साथ ही मौके पर खड़ी बरात की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। बताया गया है कि मारपीट में पांच साल के बच्चे समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार गांव में ही कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।