असामाजिक तत्वों ने क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास

in #muzaffarnagar2 years ago

IMG-20220428-WA0048.jpg
असामाजिक तत्वों ने क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास

अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जाहरवीर गोगा की मूर्ति को किया खंडित

मुजफ्फरनगर

असामाजिक तत्वों ने क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। बधाई खुर्द गांव में जाहरवीर गोगा म्हाड़ी मूर्ति को खंडित कर दिया गया।असामाजिक तत्वों द्वारा की गई घटना से लोगों में रोष फैल गया।जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और नई मूर्ति स्थापित कराने की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार गांव बधाई खुर्द में आबादी क्षेत्र से कुछ दूरी पर जाहरवीर गोगा म्हाड़ी का मंदिर हैं। शुक्रवार रात को कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर में मूर्ति को खंडित कर दिया। सुबह ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी लगी तो ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया मंदिर खेतों की तरफ बना हुआ है। इसलिए रात में मंदिर में कोई नहीं रहता है। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जाहरवीर गोगा की मूर्ति को खंडित कर दिया गया है।उन्होंने
बताया कि शरारती तत्वों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। श्रदद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए तुरंत नई मूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही नई मूर्ति की स्थापित की जाएगी।