पुलिस मुठभेड़ के बाद दस हजारी बदमाश गिरफ्तार

in #muzaffarnagar2 years ago

IMG-20220427-WA0034.jpg
पुलिस मुठभेड़ के बाद दस हजारी बदमाश गिरफ्तार

इनामी बदमाश पर दर्जनों मुकदमे है दर्ज

मुजफ्फरनगर

शहर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना बाईपास पर पुलिस और बाइक सवार बदमाश की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने पर एक बदमाश घायल हो गया। सिपाही भी हाथ मे गोली लगने पर घायल हुआ है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार घायल बदमाश 10000 का इनामी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में पुलिस को पीनना बाईपास के निकट बाइक पर सवार बदमाश के घूमने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो पुलिस को देख कर बदमाश ने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया।जिसके बाद आत्म रक्षा के लिय पुलिस ने बदमाश भी गोली चलाई। पैर में गोली लगने पर बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी सोनू पुत्र राजवीर है। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं के 18 मुकदमे दर्ज हैं।

सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक सिपाही विकास भी घायल हुआ है। उसे भी अस्पताल में उपचार दिलाया गया है। बदमाश से एक तमंचा व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।