बघरा ब्लॉक में ब्लॉक दिवस का आयोजन

IMG-20220526-WA0531.jpg

मुज़फ्फरनगर-विकास खंड बघरा में ब्लाॅक दिवस का आयाेजन कर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी महोदय श्री चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार आज खण्ड विकास अधिकारी बघरा अभिषेक कुमार के नेतृत्व में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया। ब्लाॅक दिवस में ADO(P) एवं ADO(SK) की उपस्थिति में आयोजन किया गया। जिसमें समाज कल्याण, प्रोवेशन पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपूर्ति विभाग, स्वास्थय विभाग, ल0 सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभागॉ राजस्व विभाग से कानूनगो एवं विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी, एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित हुऐ। उक्त ब्लॉक दिवस में कोई लेखपाल उपस्थित नही हुये। प्राप्त शिकायतों का विवरण निम्न प्रकार से हैः- आज ब्लॉक दिवस मे कुल 02 प्रकरण प्राप्त हुए जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया।