UP Basti News: युवक–युवती की हत्या, पढ़ें पूरी खबर

in #murder2 years ago (edited)

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पड़रिया चेत सिंह गांव में युवक- युवती की हत्या कर दी गई है। युवक का शव शनिवार को गन्ने के खेत में मिला। शुक्रवार की रात से ही वह लापता था। स्वजन ने युवती को दफन कर दिया था। रुधौली थाना पुलिस शव को कब्र से निकलवाने की तैयारी कर रही है। ऑनर कीलिंग की आशंका में युवती के भाई इरशाद व इरफान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि शुक्रवार की रात उनकी हत्या की गई है। युवक और युवती के अलग-अलग समुदाय से होने की वजह से एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है।

युवती का शव कब्र से निकालने की तैयारी

शनिवार की शाम लगभग 6.30 बजे के आसपास गन्ने के खेत की तरफ गए पड़ारिया चेत सिंह गांव के लोगों ने युवक का शव देखकर रुधौली थाना पुलिस को सूचना दी। बाद में युवक की पहचान गांव के ही अंकित के रूप में हुई। शरीर पर कई जगह चोट और खरोंच निशान थे। अंकित के पिता रामफेर व माता कुमारी देवी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गांव के इरशाद का ट्रैक्टर चलाता था। शुक्रवार की रात में इरशाद की मां के बुलाने पर उनके घर गया था। इसके बाद से ही उसका पता नहीं चल रहा था। फोन करने पर मोबाइल की घंटी बज रही थी, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था।

युवती का शव कब्र से बाहर निकालने की तैयारी

बाद में पुलिस इरशाद के घर पहुंची तो पता चला कि उसकी बहन अमीना खातून की शुक्रवार की रात मृत्यु हो गई थी। शनिवार की सुबह ही गांव के बाहर कब्रिस्तान में उसका शव दफन कर दिया गया। शक होने पर पुलिस ने इरशाद व उसके परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ शुरू की तो अमीना की मृत्यु को लेकर संदेह होने लगा। पुलिस ने अमीना के शव को कब्र से निकलवाने का फैसला किया है।

प्रेम संबंध में हत्या की आशंका

सीओ रुधौली अंबिका राम ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया प्रेम संबंध का लग रहा है। अभी तक की छानबीन में इसी चक्कर में युवक की हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं। आशंका है कि युवती की भी हत्या की गई है। डीआइजी आरके भारद्वाज, एएसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी ने घटनास्थल का जायजा लिया।

Screenshot_20220829-072959.png

Sort:  

Please like my post