5 अरब रुपए का नगर निगम में हुआ घोटाला,CM से मिलेंगे BJP विधायक व सांसद: ठा राकेश कुमार सिंह

20220609_002328.jpg
जनपद अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के नाम पर नगर निगम में 5 अरब रुपए के घोटाले को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष में बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह 5 अरब रुपए के घोटाले का खुलासा ऑडिट में हुआ है। जिसको लेकर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष ने कहां है कि अलीगढ़ भाजपा के सभी विधायक और सांसद नगर निगम के ऑडिट में हुए भ्रष्टाचार के इस खुलासे के बाद 5 अरब रुपए के घोटाले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे ओर इस घोटाले को लेकर उनके समक्ष रखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जिनकी संपत्ति पर बाबा का बुलडोजर चलेगा। उन्होंने मांग की है कि नगर निगम में भ्रष्टाचार से कमाए गए रुपयों की रिकवरी की जाए ओर एफआईआर दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेजा जाए।

वहीं इस मामले पर स्मार्ट सिटी के नाम पर नगर निगम में 5 अरब रुपए का घोटाला किए जाने का बड़ा आरोप लगाने वाले भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष ठाकुर राकेश कुमार सिंह का कहना है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर नगर निगम में 5 अरब रुपए का घोटाले का खुलासा ऑडिट में हुआ है। सरकार ने इस पैसे को विकास कार्य के लिए भेजा है। उस 5 अरब रुपए को नगर निगम ने ठिकाने लगा दिया। उन्होंने कहां कि स्मार्ट सिटी के नाम पर 5 अरब रुपए का घोटाला कर भ्रष्टाचार मचाते हुए हजम करने वाले नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और इनसे ही रुपए की रिकवरी की जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विकास कार्य के पैसे को ठिकाने लगाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। जिस भ्रष्टाचार पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर चलेगा। जिसके पास नगर निगम में भ्रष्टाचार मचाने वाले ऐसे भ्रष्टाचारियों की जगह जेल मैं है। जिसको लेकर अलीगढ़ के सभी भारतीय जनता पार्टी के विधायक ओर सांसद सभी इस भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री से जल्द मुलाकात करेंगे और नगर निगम में किए गए 5 अरब रुपए के इस भ्रष्टाचार को उनके समक्ष रखेंगे।