फिर वापस भाभीजी बनकर लौटेंगे शिल्पा शिंदे

in #mumbai2 years ago

shilpa_shinde_1659343512.jpg
Jhalak Dikhhla Jaa 10 में शिल्पा शिंदे का होना कंफर्म बताया जा रहा है लेकिन इसी बीच एक और खबर आई है जो फैंस को खुश कर देगी। जानकारी के मुताबिक शिल्पा शिंदे 5 साल बाद टीवी पर वापसी कर रहे शो 'झलक दिखला जा' में तो नजर आएंगी ही, लेकिन साथ ही वह पॉपुलर टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में फिर एक बार अंगूरी भाभी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।

फिर अंगूरी भाभी बनकर लौटेंगी शिल्पा शिंदे!
शिल्पा शिंदे ने Bhabiji Ghar Par Hain में लंबे वक्त तक अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था जिसके बाद कुछ विवादों के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया। इसके बाद शुभांगी अत्रे ने उनकी जगह ली और तब से लेकर अभी तक वही ये जिम्मेदारी संभालती रही हैं। लेकिन अब हाल ही में शुभांगी अत्रे के इनजर्ड होने के बाद खबर है कि शिल्पा शो में फिर एक बार वापसी कर सकती हैं।