सलमान खान को मिली बुलेट प्रूफ गाड़ी और बंदूक का लाइसेंस

in #mumbai2 years ago

Salman-Khan-got-a-license-to-own-a-gun-in-the-name-of-self-defense-Bhaijaan-also-made-his-car-bulletproof-585x390.jpg
मुंबई : सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को कुछ हफ्ते पहले एक धमकी भरा लेटर मिला था, जिसके बाद से मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आ गई। मुंबई पुलिस ने एक्टर सलमान खान को बंदूक लाइसेंस जारी किया है। गन लाइसेंस जारी होने और इसके इस्तेमाल को लेकर भी कुछ शर्तें हैं जिनका फालन करना अनिवार्य होता है।

सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को कुछ हफ्ते पहले एक धमकी भरा लेटर मिला था, जिसके बाद से मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आ गई। सलमान भी अपनी और पिता की सुरक्षा को लेकर एकदम चौकन्ने हो गए हैं।

लेटर में सलमान और पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद सलमान खान की सिक्यॉरिटी और बढ़ा दी गई। सलमान जहां अब बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलते हैं, वहीं उन्हें मुंबई पुलिस ने हथियार रखने का लाइसेंस भी इशू कर दिया है। यानी अब सलमान खान अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रख सकते हैं।

बता दें कि पंजाबी सिंगर Sidhu Moose Wala के मर्डर में आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी थी। पुलिस को पूछताछ में बिश्नोई ने कबूल भी किया था कि उसने दो साल पहले सलमान खान के घर की रेकी भी करवाई भी और हत्या की पूरी प्लानिंग कर ली थी। वहीं कुछ हफ्ते पहले सलमान और सलीम खान के नाम एक धमकी भरा लेटर मिला था। इसमें लिखा था कि तुम्हारा भी वही हाल होगा, जैसा सिद्धू मूसेवाला का किया था।

मुंबई पुलिस ने धमकी भरे लेटर को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। वहीं सलमान खान ने भी अपनी सिक्यॉरिटी और बढ़ा दी। कुछ दिन पहले सलमान खान ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की थी। साथ ही हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन भी किया था। सलमान की टीम की तरफ से कमिश्नर ऑफिस से कैंसेस कलेक्ट कर लिया गया है। सलमान ने अपनी गाड़ी भी अपग्रेड करके बुलेटप्रूफ कर ली। सलमान अब वाइट कलर की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर में चलते हैं और उनके साथ हथियारबंद सिक्यॉरिटी गार्ड्स भी रहते हैं।

सलमान को धमकी का मामला 1998 में हुए काला हिरण केस से जुड़ा हुआ है। सलमान पर आरोप है कि उन्होंने जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार किया था। इस मामले में तब सलमान को करीब पांच दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था। तब सलमान खान के खिलाफ जोधपुर के पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। काले हिरण को राजस्थान का बिश्नोई समाज पूजता है और पवित्र मानता है। इसी केस के बाद लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को जान से मारने की धमकी दे दी थी, जिसका वीडियो कुछ समय पहले वायरल भी हुआ था।