शख्स ने आनंद महिंद्रा से शेयर की पिता की दिल छू लेने वाली स्टोरी

in #mumbai2 years ago

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा से अपने पिता की कहानी शेयर की। आनंद महिंद्रा ने सबसे पहले तो देरी से जवाब देने के लिए शख्स से खेद व्यक्त किया और फिर जो जवाब दिया, उसकी भी लोग तारीफ कर रहे।

AF718406-9462-4E9B-AA14-3833D1ED74C3.jpeg

मशहूर उद्योगपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह यह अच्छी तरह से जानते और समझते हैं कि अपने फॉलोवर्स को किस तरह जोड़े रखना। रोचक वीडियो और फोटो के जरिए उनका मनोरंजन करना है और प्रेरक ट्वीट्स के जरिए उन्हें मोटिवेट करना है। ऑनलाइन वायरल होने वाली चीजों को वह समय-समय पर पोस्ट भी करते रहते हैं, जिससे उनकी रीच बनी रहती है और वे अक्सर इनसे सुर्खियों में बने रहते हैं।

आनंद महिंद्रा अपने फॉलोवर्स से समय-समय पर पोस्ट के जरिए बातचीत भी करते रहते हैं। हाल ही में एक शख्स ने उनसे अपने पिता के बारे में बात की, जिसका जवाब देकर उन्होंने वाहवाही बटोरी है। दरअसल, सुंदर शेट्टी नाम के शख्स ने अपने पिता के चाय बेचने वाले से एक अधिकारी तक के दिल छू लेने वाले सफर के बारे में बात की। इस पर महिंद्रा ने क्या रिएक्शन दिया, यह आपको जरूर देखनी चाहिए।

Sort:  

Good news plz visit my profile.