Amarawati news

in #mumbai2 years ago

अमरावती, प्रेट्र: आंध्र प्रदेश के नवगठित जिले कोनासीमा का नाम बदलकर बीआर आंबेडकर कोनासीमा जिला करने के प्रस्ताव के खिलाफ मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की लाठी चार्ज के बाद राज्य के अमलापुरम शहर में आगजनी की घटना हुई। कई पुलिस वालों के जख्मी होने की बात कही जा रही है क्योंकि लाठी चार्ज के बाद प्रदर्शनकारियो ने पथराव किया।

शहर में पुलिस की एक गाड़ी और एक शिक्षण संस्थान की बस में भी आग लगा दी गई। परिवहन मंत्री पी. विश्वरुपु के कार्यालय पर भी हमला किया गया और वहां रखे फर्नीचर में तोड़फोड़ की गई। राज्य की गृहमंत्री तानेती वनिता ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक पार्टियों और असामाजिक तत्वों ने आगजनी को भड़काया। उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि घटना में करीब 20 पुलिस कर्मियों को चोट आई हैं। हम मामले की जांच करेंगे और दोषियों को न्याय के कठघरे में लाएंगे।’’

Screenshot_20220524-220406_Jagran.jpg