सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को पीआरवी पहुँचाया अस्पताल परिजनों ने कहा - धन्यवाद

in #mujaffernager2 years ago

IMG-20220913-WA0072.jpgमुजफ्फरनगर सोमवार को पीआरवी 2210 पर ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को गस्त के दौरान एक राहगीर ने बताया कि ग्राम बिलासपुर में मदरसे का पास एक बुजुर्ग महिला का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना को पीआरवी कर्मियों द्वारा फील्ड इवेन्ट के रूप में लिया गया तथा तत्काल मौके पर पहुंचे तो पाया कि एक महिला जो आने जाने वाले लोगों से मांग कर खाती है, सड़क के किनारे घायल अवस्था में बैठी है। महिला की पैर के ऊपर क्रेन का पहिया चढ जाने के कारण पैर में फ्रैक्चर हो गया था तथा क्रेन चालक मौके पर क्रेन को छोड़कर फरार हो गया था। पीआरवी पुलिस कर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीआरवी वाहन से ही उपरोक्त घायल बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया तथा महिला के परिजनों से सम्पर्क कर सूचित किया गया। महिला के परिजनों द्वारा पुलिसकर्मियों का धन्यवाद किया गया है।
IMG-20220913-WA0074.jpg
पीआरवी 2210 पर ड्यूटीरत पुलिसककर्मी-

  1. आरक्षी 834 सुशील कुमार।
  2. चा0हो0गा0 550 शिव कुमार।