अब रेडक्राॅस के शव वाहन का लाभ पूरे जिले को मिमिलेगा

in #mprajgarh2 years ago

अब रेडक्राॅस के शव वाहन का लाभ पूरे जिले को मिमिलेगा
रेडकास दिवस के अवसर पस्तबंध समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि रेडकॉस के शव वाहन की सेवाएं अब पूरे राजगढ़ जिले में प्रदाय की जाएगी।

जिले में रेडकॉस की सेवाओं को व्यापक स्वरूप दिए जाने हेतु रेडकॉस का सेवा मेप तैयार किया जा रहा हैं

राजगढ़। रेडक्रॉस एक जन कल्याणकारी संगठन है, जिसके जिले में चेयरमेन कलेक्टर होते है। रेडक्रॉस का मिशन मानवीय जिंदगी व सेहत को बचाना है। जिले में रेडक्रॉस के तहत जरूरतमंद मरीजों को इलाज के लिए मदद और सहायता कर मानव सेवा का कार्य किया जा रहा है।
उक्त बात कलेक्टर / रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष हर्ष दीक्षित ने रेडक्रॉस दिवस के मौके पर कही। वही कलेक्टर ने अपने सम्बोधन में कहा कि रेडक्रॉस मानवीय आंदोलन है। वर्तमान परिस्थितियों में इस संस्था की महत्ता और अधिक बढ़ गई है। नागरिकों को आर्थिक सहायता देने की आवश्यकता होती है ताकि जरूरतमंद को मदद पहुंचाई जा सके। उन्होंने समाजसेवियों व स्वयंसेवी संगठनों के मानव सेवा के लिए किए जा रहे बेहतर प्रयास का उल्लेख करते हुए रेडक्रॉस से जुडने का आह्वान किया!