हर रोज बांटे जाएंगे 50 तिरंगे, करेंगे जागरूक

in #mpguna2 years ago

हर रोज बांटे जाएंगे 50 तिरंगे, करेंगे जागरूक

क़ासमी एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने शुरू किया अभियान

गुना. क़ासमी एजुकेशन एंड वेल फेयर सोसायटी ने घर घर तिरंगा पहुंचाने का अभियान शुरू किया है। इसके तहत हर रोज 50 तिरंगे झंडे लोगों में वितरित किए जाएंगे और उन्हें जागरूक भी किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान को लेकर हर कोई अपनी-अपनी तरह से तैयारी कर रहा है। इसी कड़ी में क़ासमी एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने सोमवार को तिरंगा वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है। शुभारंभ कार्यक्रम में शहर काजी नूर उल्लाह युसूफ जई ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को तिरंगा फहराने के नियम बताए जाएंगे। साथ ही आजादी की लड़ाई और उस में भाग लेने वाले महापुरुषों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी। जिससे उन्हें अपने बुजुर्गों द्वारा आजादी के लिए किए गए त्याग और बलिदान के बारे में पता चले और वे आजादी का महत्व जान सकें। अभियान के दौरान हर रोज 50 तिरंगे वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैंट थाना प्रभारी विनोद छावई ने कहा कि यह किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं है। इसे किसी पार्टी से जोड़ कर ना देखें यह देश का अभियान है और इसमें देश के हर नागरिक को भाग लेना चाहिए आजादी की लड़ाई में किसी एक समुदाय ने भाग नहीं लिया था, इसमें सभी का योगदान है। कोतवाली टीआई मदन मोहन मालवीय ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है और हर घर तिरंगा अभियान में सभी शामिल हो। इस दौरान समाजसेवी संजू भदोरिया सहित
इस अवसर मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोग जिनमें मुख्य रूप से मुस्लिम समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिन पठान साहब,समाज सेवी हामीद भाई, मुख्यमंत्री निवास के पूर्व फोटोग्राफर जनाब आगा मिया साहब जामा मस्जिद कैंट के सचिव शेख अमीर उल्लाह साहब शेख शाहिद साहब , जामा मस्जिद कैन्ट के सदर करम गनी साहब, लैलतुल खान सदर मस्जिद ए अक्सा ,मुस्लिम समाज मीडिया प्रभारी जनाब साबिर खान साहब
मुस्लिम समाज उपाध्यक्ष जनाब नईम साहब, जनाब जॉनी भाई,हिद्दु भाई, शब्बन भाई पूर्व पार्षद,आरिफ़ भाई,
जनाब करामत भाई,लडडू भाई, असलम भाई,अमीर भाई, पप्पू भाई उपस्थित थे।

रिपोर्टर- इदरीस मंसूरीIMG-20220809-WA0032.jpgIMG-20220809-WA0030.jpgIMG-20220809-WA0031.jpg