. मध्यप्रदेश के जिला अशोकनगर में बारिश ने मचाया कोहराम

IMG_20220705_163036.jpg
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिला में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश का कहर जारी है।इसी बीच कही जलभराव तो कही नदी उफान पर है। अशोकनगर के सिरनी गांव की नदी में उफान के कारण एक किसान का ट्रैक्टर बह गया। बताया जा रहा है कि सिरनी नदी का पानी गांव के पास बने रपटे से तीन फिट ऊपर से बहकर निकल रहा है।इसी बीच ये हादसा हुआ।

अशोकनगर ईसागढ़ क्षेत्र में करीब ढाई घंटे तेज बारिश से ग्राम सिरनी के पास से निकली नदी उफान पर है। इसी बीच दोपहर गांव का युवक करतार सिंह कुशवाह खेत में बावनी करते हुए अपने घर लौट रहा था। ट्रैक्टर के टायर में लगे कीचड़ को धोने के लिए रपटे पर पहुंचकर वह ट्रैक्टर को आगे पीछे करने लगा। पुलिया में रेलिंग नहीं होने के कारण ट्रैक्टर रपटे से नीचे उतर गया। नदी गहरी होने के कारण पूरा ट्रैक्टर पानी में डूब गया