भाजपा मंडल कार्यसमिति का हुआ आयोजन।

in #mp2 years ago

आज दिनांक 7 जून 2022 को भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर चुरहट विधानसभा अंतर्गत रामपुर मंडल में मंडल कार्यसमिति का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष श्री अमलेश्वर चतुर्वेदी जी मंडल अध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह जी पिछड़ा वर्ग के मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री राम कुमार साहू जी भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं वरिष्ठ नेता आनंद विहारी मिश्रा जी वरिष्ठ नेता श्री राम सिया गुप्ता जी समेत मंडल क्षेत्र में निवासरत सभी जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी मोर्चा पदाधिकारी और कार्यसमिति के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता अमलेश्वर चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति प्रदेश कार्य समिति व सपन्न जिला कार्य समिति के आलोक में विषय का सारगर्भित उद्बोधन और संपन्न होने जा रहे रामपुर नगर पंचायत के चुनाव के परिप्रेक्ष्य में कार्यकर्ताओं के समक्ष चुनाव विजय की रणनीति और भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर गंभीर प्रकाश डाला आयोजित कार्यक्रम में रामकुमार साहू श्री गजेंद्र सिंह जी श्री आनंद विहारी मिश्रा जी का भी सार्थक उद्बोधन प्राप्त हुआ कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक नगर पंचायत रामपुर के एक एक और सन्नद्ध वार्ड में विजय पताका फहराने हेतु तत्पर दिखा।