Jabalpur Hospital Fire: जबलपुर के प्राइवेट अस्पताल में लगी भीषण आग; आठ मरीजों की मौत, 3 गंभीर

in #mp2 years ago

जबलपुर, जागरण ऑनलाइन डेस्क। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित न्यू लाइफ मेडिसिटी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों की संख्या आठ तक पहुंच गई है। मरने वालों में अस्‍पताल स्‍टाफ के तीन लोग शामिल हैं। हादसे में घायल हुए तीन लोगों को मेट्रो अस्‍पताल में दाखिल करवाया गया है। घायलों में बरोदा पनागर निवासी रूबी पटेल, उदयपुरा बरेला निवासी देवलाल बरकड़े तथा कैलवास पिपरिया निवासी हल्‍कीबाई अहिरवार शामिल हैं। आग दोपहर करीब पौने तीन बजे लगी।
वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर अस्पताल में आग की घटना में जान गंवाने वाले 4 लोगों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

अस्‍पताल में कितने मरीज भर्ती थे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग झुलस भी गए हैं। सूत्रों के अनुसार इस आग में चार मरीज जिंदा जल गए हैं। कड़ी मशक्‍कत के बाद फायर ब्रि‍गेड ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने से अस्‍पताल में अफरातफरी का माहौल है।न्‍यू लाइफ स्‍पेशिलि‍टी अस्‍पताल में आग लगने से दो मरीजों की मौत की सूचना है। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग झुलस भी गए हैं01_08_2022-jabalpur_fire_main_22943940_175010974.jpg