आरक्षण होते ही साफ हुई चुनाव की तस्वीर

in #mp2 years ago

संभावित प्रत्याशियों में सुगबुगाहट शुरू, चौपालों में होने लगी चुनावी चर्चा25-ctp-photo-11.jpg
छतरपुर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को नगर परिषद व नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण करते हुए पंच, सरपंच, जनपद पंचायत व जिला पंचायत के वार्डों का भी आरक्षण किया गया है। आरक्षण के साथ जारी सूची को देखकर संभावित प्रत्याशियों में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने की हसरत रखने वाले उन वार्डों पर नजर गड़ाने में जुट गए हैं जिसके माध्यम से वे वहां तक पहुंच सकते हैं।
कलेक्ट्रेट में नगरीय निकाय के वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई। छतरपुर नगर पालिका के 40 वार्डों में से 13 वार्डों को अनारक्षित वर्ग में रखा गया है। वहीं 13 वार्डों को अनारक्षित महिला वर्ग में रखा गया है। अनुसूचित जाति के लिए दो वार्ड, अनुसूचित जाति महिला के लिए तीन वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पांच वार्ड तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 4 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। सूची के मुताबिक अनुसूचित जाति- वार्ड नं. 5,30, अनुसूचित जाति (महिला)- वार्ड नं. 12,18,37, ओबीसी- वार्ड नं. 27,17, 24, 34, 19, ओबीसी (महिला)- वार्ड नं. 11,29, 33,35 अनारक्षित- वार्ड नं. 2,3,6,8,9,13,21, 22, 23, 25,31, 32,36 अनारक्षित महिला- वार्ड नं. 1,4,7,10, 14,15, 16,26, 28, 20, 40, 39, 38 शामिल हैं।
नोगाव नगर पालिका वार्डो का आरक्षण
अनुसूचित जाति - 19
अनुसूचित जाति (महिला)- 18,17
ओबीसी - 8,12,13
ओबीसी (महिला)- 4,6,10
अनारक्षित- 1,2,7,9,14,15
अनारक्षित (महिला)- 3,5,11,16,20
खजुराहो नगर परिषद वार्डो का आरक्षण
अनुसूचित जाति - 4
अनुसूचित जाति (महिला)- 8
पिछड़ा वर्ग - 6,13
पिछड़ा वर्ग (महिला)- 9,5,12
अनारक्षित- 10,11,14,15
सामान्य (महिला)- 3,2,1,7
राजनगर नगर परिषद वार्डो का आरक्षण
अनुसूचित जाति- 4
अनुसूचित जाति (महिला)- 3
पिछड़ा वर्ग - 2,15
पिछड़ा वर्ग (महिला)- 7,11,12
अनारक्षित- 5,6,8,13
अनारक्षित (महिला)- 1,10,14,9
सटई नगर परिषद वार्डो का आरक्षण
अनुसूचित जाति - 13
अनुसूचित जाति (महिला)- 2,3
पिछड़ा वर्ग - 10
पिछड़ा वर्ग (महिला)- 7,14
अनारक्षित- 4,6,8,9
अनारक्षित(महिला)- 1,5,12,15
अनुसूचित जन जाति -11
बिजावर नगर परिषद वार्डो का आरक्षण
अनुसूचित जाति- 5
अनुसूचित जाति (महिला)- 2,9
पिछड़ा वर्ग - 7
पिछड़ा वर्ग (महिला)- 12,13
अनारक्षित- 1,4,6,11
अनारक्षित (महिला)- 3,14,15,8
अनुसूचित जन जाति -10
लवकुशनगर नगर परिषद वार्डो का आरक्षण
अनुसूचित जाति - 7,10
अनुसूचित जाति (महिला)- 3,8
पिछड़ा वर्ग-9
पिछड़ा वर्ग (महिला)- 15,6
अनारक्षित- 2,11,12,13
अनारक्षित (महिला)- 1,4,5,14