सरोवर हमारी धरोहर अभियान में सहभागी बने गुड्डू सिंह

in #mp2 years ago

23-ctp-photo-08.jpgछतरपुर। सरोवर हमारी धरोहर अभियान के तहत संकट मोचन (राव सागर) तालाब में फैली जलकुंभी हटाने के लिए भाजपा नगर मंडल द्वारा किए जा रहे कार्य में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू अपनी टीम के साथ सहभागी बने। श्री सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ श्रमदान करते हुए जलकुंभी को बाहर निकाला। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पारस दुबे, महामंत्री रविंद्र मिश्रा, सुनील वर्मा, भाजपा जिला मंत्री कमलेश राय, राधे शुक्ला, अखिलेश मातेले, द्रोपती कुशवाहा, लालू लालवानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।