भाजपा के पक्ष में घर घर पहुंचे सांसद डॉक्टर के पी यादव

in #mp2 years ago

अशोक नगर-IMG-20220704-WA0143.jpgजैसे-जैसे नगरीय निकाय मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है राजनीतिक पार्टियां अपने शक्ति प्रदर्शन में जुट गई है. आज अशोकनगर के वार्ड क्रमांक 4,5,9,13,17 व 20 में गुना-शिवपुरी- अशोकनगर के लोकसभा सांसद डॉक्टर के पी यादव ने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सघन जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उनके साथ वार्डो के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक लड्डू राम कोरी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय कुमार सिंघई, सांसद प्रतिनिधि तीर्थ नारायण शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलावत,भानु खैरा,अंकित बड़कुल,रविंद्र दुबे मंडल अध्यक्ष सलिल त्रिपाठी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।

Sort:  

Good