त्रिस्‍तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु वार्डो आरक्षण की प्रक्रिया 25 मई को

in #mp2 years ago

अशोकनगर -कलेक्‍टर एवं विहित प्राधिकारी श्रीमति आर. उमामहेश्‍वरी द्वारा त्रिस्‍तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 के लिए 25 मई 2022 को होने वाले आरक्षण हेतु सूचना का प्रकाशन किया गया है।
जिला पंचायत अशोकनगर के 11 निर्वाचन क्षेत्रों में से अनुसूचित जाति 2,अनुसूचित जनजाति 1 तथा अन्‍य पिछडा वर्ग के 2 वार्डो,अनुसूचित जाति वर्ग में से महिला अनुसूचित जाति वर्ग के 1,अनुसूचित जनजाति वर्ग में से महिला अनुसूचित जनजाति वर्ग के 1,अन्‍य पिछडा मे से महिला अन्‍य पिछडा के 1 तथा अना‍रक्षित वर्ग में अनारक्षित महिला के 3 वार्डो का आरक्षण होगा ।
जिला अशोकनगर के 4 जनपद पंचायतों मे अनु‍सूचित जाति के 1,अन्‍य पिछडा वर्ग 1,अुनसूचित जाति वर्ग में से महिला अनुसूचित जाति वर्ग के 1,अन्‍य पिछडा वर्ग में से महिला अन्‍य पिछडा वर्ग के 1 तथा अनारक्षित वर्ग में अनारक्षित महिला के 1 वार्ड का आरक्षण होगा।
जनपद पंचायत अशोकनगर के 24 वार्डो में अनुसूचित जाति के 7,अनुसूचित जनजाति के 1,अन्‍य पिछडा के 4 महिला अन्‍य पिछडा वर्ग के 4,महिला अनुसूचित जाति वर्ग 4 महिला अनुसूचित जनजाति वर्ग के 1, महिला अन्‍य पिछडा वर्ग के 2 तथा अनारक्षित महिला 6 वार्डो का आरक्षण होगा।

जनपद पंचायत ईसागढ के 25 वार्डो में अनुसूचित जाति के 5,अनुसूचित जनजाति के 4,अन्‍य पिछडा के 3,अनुसूचित जातियों में से महिला अनुसूचति जाति वर्ग के 3 अनुसूचित जनजातियों में से महिला अनुसूचित जनजाति वर्ग के 2, अन्‍य पिछडा वर्ग मे से महिला अन्‍य पिछडा वर्ग के 2, तथा अनारक्षित महिला वर्ग के 7 वार्डो का आरक्षण होगा।

जनपद पंचायत चंदेरी के 20 वार्डो में अनुसूचित जाति के 3,अनुसूचित जनजाति के 4,अन्‍य पिछडा के 3,अनुसूचित जातियों में से महिला अनुसूचति जाति वर्ग के 2 अनुसूचित जनजातियों में से महिला अनुसूचित जनजाति वर्ग के 2, अन्‍य पिछडा वर्ग मे से महिला अन्‍य पिछडा वर्ग के 2, तथा अनारक्षित महिला वर्ग के 5 वार्डो का आरक्षण होगा।

जनपद पंचायत मुंगावली के 24 वार्डो में अनुसूचित जाति के 5,अनुसूचित जनजाति के 3,अन्‍य पिछडा के 4,अनुसूचित जातियों में से महिला अनुसूचति जाति वर्ग के 3 अनुसूचित जनजातियों में से महिला अनुसूचित जनजाति वर्ग के 2, अन्‍य पिछडा वर्ग मे से महिला अन्‍य पिछडा वर्ग के 2, तथा अनारक्षित महिला वर्ग के 6 वार्डो का आरक्षण होगा।

Sort:  

Good