जिले में अब तक 360.75 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

in #mp2 years ago

अशोकनगर 23 जुलाई 2022-जिले में 01 जून 2022 से 23 जुलाई 2022 तक 360.75 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 882.00 मिलीमीटर है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून 2022 से 23 जुलाई 2022 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र तहसील अशोकनगर में 379.00 मिलीमीटर, चंदेरी में 356.00 मिलीमीटर, ईसागढ़ में 362.00 मिलीमीटर, मुंगावली में 346.00 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
बीते 24 घंटे में 14.50 मिलीमीटर औसत वर्षा
जिले में बीते 24 घंटे में 23 जुलाई 2022 को प्रातः 08 बजे तक 14.50 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र तहसील अशोकनगर में 25.00 मिलीमीटर, चंदेरी में 7.00 मिलीमीटर, ईसागढ़ में 20.00 मिलीमीटर, मुंगावली में 6.00 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।