जिला पंचायत में कांग्रेस का सूखा समाप्त..

in #mp2 years ago

जिला पंचायत में कांग्रेस का सूखा समाप्त.. जिला पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पर कांग्रेस का कब्जा टाॅस से हुआ फैसला रूदेश IMG_20220730_195208.jpgअध्यक्ष तो अंजू बनी उपाध्यक्ष
डिण्डौरी। शुक्रवार को संपन्न हुये जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है और रूदेश परस्ते अध्यक्ष व अंजू ब्यौहार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुई चुनावी प्रक्रिया के बाद सभी दस सदस्य जिला पंचायत परिसर में प्रवेश हुये और नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई अध्यक्ष के नामांकन प्रक्रिया में ज्योति प्रकाश धुर्वे और रूदेश परस्ते ने अपना नामांकन दाखिल किया और वोटिंग प्रक्रिया संपन्न हुई परिणाम में दोनों अभ्यर्थियों को बराबर पांच पांच मत प्राप्त हुये जिसके बाद टाॅस से अध्यक्ष का फेसला हुआ और परिणाम रूदेश परस्ते के पक्ष में आये जिसके बाद बाहर खडे कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड गई और पटाखे फोडकर सभी ने खुशी का इजहार करने लगे।
उपाध्यक्ष पद पर आंकडा अलग रहा
इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिये निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई जहां पर अंजू ब्यौहार व प्रीतम के बीच मुकाबला रहा और यहां पर अध्यक्ष के विपरीत छह मत अंजू ब्यौहार को मिले यानि अध्यक्ष पद पर सदस्यों का मत अलग रहा और उपाध्यक्ष पद पर उनका मत अलग रहा। अंजू के उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचन की सूचना के बाद कांग्रेस पार्टी ने दोनांे पदों पर कब्जा जमा लिया और बाहर सभी समर्थक व पदाधिकारी कांग्रेस के जीत का जश्न मनाने लगे। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के बाहर निकलते ही विशाल रैली निकाली गई।
17 साल बाद हुई कांग्रेस की वापिसी
जिला पंचायत में 17 सालों बाद कांग्रेस की वापिसी हो पाई है 2005 के बाद से यहां पर कभी कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं रहा है जिला पंचायत सदस्य के चुनाव मेंIMG_20220730_195154.jpg

Sort:  

Good job