कलश यात्रा के साथ वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

in #mp2 years ago

कसरावद नगर के जैन मंदिर में तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। समाज अध्यक्ष शैलेंद्र जैन व सुमित जैन ने बताया कि मंदिर परिसर से अष्ट कुमारी देवियां व महिलाएं सिर पर कलश धारण कर लाल कलर की चुनरी वाली साड़ी पहन कर कलश यात्रा में शामिल हुई। यात्रा में आगे संगीतकार द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जा रहीं थी। सभी समाजजन भगवान का जयघोष करते हुए थिरकते हुए चल रहे थे। वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन सुबह नित्य नियम अभिषेक, शांति धारा, पूजन हुआ। प्रथम शांति धारा का सौभाग्य महेंद्र जैन, द्वितीय शांतिधारा का सौभाग्य संयम कुमार भाई साहिल जैन को मिला। कार्यक्रम स्थल पर उद्योगपति तरूण धनोते ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात मंडप शुद्धी, इंद्र प्रतिष्ठा व मंडप प्रतिष्ठा की गई। मंडप का उद्धघाटन समाज के संरक्षक नरेंद्र जैन, अजीत जैन, वीरेंद्र धनोते व उत्तमचंद जैन ने किया। दोपहर में बाल ब्रम्हचारी अनील भैया के निर्देशन में अष्ट कुमारी, नव निधियां व इंद्र-इंद्राणी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से वेदी शुद्धि व आंतरिक क्रियाएं की गई। शाम को वीरेंद्र कुमार भाई प्रेमचंद सहित समाजजनों ने शोभायात्रा निकाली। रात्रि में रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान आदिनाथ की महामृत्युंजय भक्तामर स्तोत्र के माध्यम से 48 दीपक प्रज्ज्वलित कर आराधना की गई। महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी। बाल मंडल बालसमुद के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर प्रचार मंत्री आयुष जैन, पीयुष जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। IMG-20220423-WA0032.jpg