श्रीराम मंदिर निर्माण के उपलक्ष में 11 लाख 11,000 111 दीप प्रज्वलित महायज्ञ संपन्न

in #mp2 years ago

IMG-20220602-WA0034.jpgगुना। शनि जयंती के पावन पर्व पर अयोध्या में बनाए जा रहे श्रीराम मंदिर निर्माण के उपलक्ष में 11 लाख 11,000 111 दीप प्रज्वलित महायज्ञ संपन्न हुआ। महायज्ञ करने का संकल्प भारत माता सेवा संघ के पदाधिकारियों ने लिया गया था।
इसके लिए भारत माता सेवा संघ के राज्य अध्यक्ष प्रेमानंद केवट एवं प्रांत संगठन महामंत्री नंदकिशोर कश्यप नंदू भैया सहित उनकी पूरी टीम ने तकरीबन डेढ़ साल से निरंतर प्रयास में संघर्ष कर रहे थे। राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष राम जी की कृपा से शनि जयंती के पावन पर्व पर सभी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्री सिद्धेश्वर चार धाम मंदिर जामनेर में दीप प्रज्वलित महायज्ञ सम्पन्न हुआ। इसमें सभी क्षेत्रवासियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की और हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया। मध्य प्रदेश में पहली बार विश्व कल्याण रुद्र महायज्ञ विश्व की शांति, समृद्धि के लिए भारत माता सेवा संघ के माध्यम से संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में कई जिलों से लोगसम्मिलित हुए। इस अवसर पर हिंदू संगठन के प्रांत अधिकारियों एवं विशेष अतिथियों का साफा बांधकर व माला पहनाकर भव्य स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन होने पर राज्य अध्यक्ष महंत वेद प्रेमानंद केवट पंडाजी एवं नंदू भैया एवं पूरी टीम को सभी ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की जिन्होंने सभी भक्तों का आभार प्रकट किया।