नीमच में हुई निर्मम हत्या के विरोध में कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

in #mp2 years ago

टीकमगढ़ में IMG-20220522-WA0040.jpgकांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनी पूनम जायसवाल द्वारा बताया गया कि 20 मई 2022 को नीमच में 65 वर्षीय विछिप्त भवरलाल जैन को भाजपा कार्यकर्ता द्वारा बुरी तरह पीटा गया । जिससे उनकी मृत्यु हो गई प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता सत्ता के नशे में चूर होकर इस तरह का जुल्म कर रहे हैं और यह रोज ही देखा जा रहा है हम सभी इस निर्मम हत्या का विरोध करते हैं और दोषियों पर तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्यवाही की जाए इसकी मांग करते हैं। ज्ञापन में बताया गया कि भवरलाल जैन की मृत्यु का कारण उन्हें मुस्लिम समझ कर पीटा जाना है इससे भाजपा के चाल और चरित्र का घिनौना चेहरा सामने आता है। भाजपा के गुंडों द्वारा अराजकता का माहौल फैलाया जा रहा है कानून को हाथ में लेना और लोगों को मौत के घाट उतारना इनके लिए आम बात हो गई है। ज्ञापन के दौरान महिला कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष डी बी भास्कर, प्रणव जैसवाल, राजीव जैन, डॉ इसरार खान सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।