आसमान से जमीन पर गिरी सफेद कलर की संदिग्ध वस्तु

in #mohangarh2 years ago

मोहनगढ़ क्षेत्र के पनोधरराय माता मंदिर के रास्ते मे बया नाडी के पास एक सफेद कलर की संदिग्ध वस्तु आसमान से गिरने से आसपास के लोगो ने सनसनी फैल गई। आसमान से सफेद कलर की संदिग्ध वस्तु गिरते देख लोग दूर भागने लगे। संदिग्ध वस्तु गिरने के आधा घंटा बाद चरवाहा ने पहुँच कर देखा तो एक रिमोट की तरह दिखने वाली वस्तु मिली। जिसकी जानकारी मोहनगढ़ पुलिस थाने में दी गई। जानकारी मिलने के बाद थानाधिकारी भवानी सिंह के निर्देश पर पुलिस मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुँच कर संदिग्ध वस्तु को अपने कब्जे ले लिया गया। पुलिस ने आसपास के लोगो को मौसम विभाग की वस्तु होने की जानकारी दी। जिससे आसपास के लोगो ने राहत की सांस ली।

थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि फोन द्वारा जानकारी मिली कि बया नाडी के पास एक सफेद कलर की संदिग्ध वस्तु आसमान से जमीन पर गिरी है। जिसकी जानकारी मिलने पर मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुँच कर संदिग्ध वस्तु को अपने कब्जे में ले लिया गया। संदिग्ध वस्तु में एक गुबारा लगा हुआ था जमीन पर गिरने से गुबारा फट गया और एक रिमोट की तरह दिखने वाली वस्तु को देखा तो वस्तु मौसम विभाग की होने की जानकारी मिली।जिसकी जानकारी मौसम विभाग को दे दी गई।IMG-20220826-WA0008.jpg

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my post.🙏🏻🙏🏻