प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया-लता ऐलकर

in #modi2 years ago

0010.jpeg

  • सेमीनार में मोदी @ 20 पुस्तक का हुआ विमोचन

मंडला. मंडला में मोदी @ 20 पुस्तक के विमोचन समारोह के आयोजित सेमिनार में मुख्य वक्ता श्रीमती लता ऐलकर ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व क्षमता के कारण आज देश प्रगति के सोपान पर है, श्री मोदी आज भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के प्रसिद्ध नेता के रूप में उभरे हैं। उन्होंने कोरोना जैसी महामारी से देश को बचाने में अभिनव कार्य किया है। आज देश रक्षा सौदा में निर्यात की स्थिति में खड़ा हो गया है, आत्म निर्भर भारत स्वच्छ भारत समृद्ध भारत युवाओं के कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण के युग का भारत बन गया है।

इस अवसर पर समाजसेवी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ हर्ष कर्महे ने कहां की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। देश के विकास के साथ दुनिया में भारत के ज्ञान विज्ञान योग आयुर्वेद को सम्मान दिलाने में भी अहम भूमिका निभा रहे है। उन्होंने कहा भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प सिर्फ एक मोदी के कारण पूरा नहीं हो सकता, इसके लिए देश के हर नागरिक को मोदी जैसा बन कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना होगा। पूर्व राज्यसभा सदस्य श्रीमती संपतिया उइके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तृत रूप से अपनी बात कही।

BJP 2.jpeg

मोदी 20 पुस्तक विमोचन समारोह पर आयोजित सेमिनार में मीडिया प्रभारी, सलाहकार हिंदी समिति इस्पात मंत्रालय भारत सरकार सुधीर कसार ने मोदी 20 पुस्तक की प्रस्तावना पर वक्तव दिया। इस अवसर पर विधायक देव सिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम सहित नगर के प्रबुद्ध नागरिक गण,व्यापारी पत्रकार भूतपूर्व सैनिक, सेवा निवृत शासकीय सेवक, अधिवक्ता, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि गण की उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री कृष्ण कुमार चौकसे आभार जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने व्यक्त किया।

Sort:  

Itne sal itne panchvarshi sansad hone ke bad bhi mandala jile ke liye hamen kuchh Nahin kiya hai balki unhone apne parivarvad ko badhava de rahe hain