दिल का दौरा पड़ने से भाजपा विधायक की मौत..

in #mla2 years ago

सीएम योगी ने विधायक के निधन पर शोक जताया...
....
गोला विधायक अरविंद गिरि को लखनऊ मीटिंग में जाते समय आया हार्ट अटैक
.....
अपने विधानसभा से लगातार पांचवीं बार चुने गए थे विधायक
....IMG-20220906-WA0200.jpg
लखनऊ। यूपी के गोला विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांचवी बार विधायक चुने गए भाजपा विधायक अरविंद गिरी की हार्टअटैक आने से मौत हो गई। उनके आकस्मिक निधन से यूपी विधानसभा में शोक की लहर दौड़ गई है।
बता दें कि विधायक अरविंद गिरी लखीमपुर खीरी के गोला से लखनऊ मीटिंग के लिए निकले थे। सिधौली के पास चलती गाड़ी में उन्‍हें हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद इलाज के लिए उन्‍हें लखनऊ के हिन्द हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भाजपा विधायक अरविंद गिरी को मृत घोषित कर दिया। खबर फैलने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। 65 वर्षीय अरविंद गिरि गोला विधानसभा सीट से पांचवीं बार भी लगातार विधायक चुने गए थे। क्षेत्र की जनता से उनका काफी प्यार और लगाव था। गोला में उनके निधन की सूचना के बाद लोग इकट्ठे हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी जिले के गोला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी शोक संवेदनाएं संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। उधर विधायक के निधन के बाद परिवार में भी मातम पसरा हुआ है क्षेत्रवासी हजारों की संख्या में विधायक के आवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त करने के साथ ही परिजनों को ढाढस बधाने में जुटे हुए हैं।