पुलिस ने छः वाहनों को किया सीज, यात्री परेशान

in #miyaganj2 years ago

मियागंज IMG-20220427-WA0022.jpg। अवैध अड्डा संचालन पर आसीवन पुलिस ने छः वाहनों को सीज कर दिया। जिससे सवारियों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। नजदीक के यात्री पैदल ही रवाना हो गए।
आसीवन थाना क्षेत्र के मियाँगंज चौराहे से लखनऊ, संडीला, बांगरमऊ व उन्नाव के लिए वाहन चलते हैं। चौराहे पर अलग-अलग मार्गो पर चलनै वाले वाहनों ने अवैध अड्डे बना रखे हैं। बुधवार को पुलिस ने अड्डों पर छापा मारा। थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि चार मैजिक व दो बसे अवैध अड्डे से बरामद की है जिन्हें सीज कर दिया है। पुलिस को वाहन पकड़ते देख अन्य वाहनों में हडकम्प मच गया। कई वाहन भाग खड़े हुए। वहीं गंतव्य को जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। घंटो रोडवेज बसों का इंतजार करते रहे।