कृषि मंत्री के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से खरीदा 700 तिरंगा*

in #mission2 years ago

देवरिया । भारतीय जनता पार्टी देसही देवरिया मंडल की बैठक आज बी.टी.सी.कालेज पकड़ी वीरभद्र में हुयी।बैठक को सम्बोधित करते हुये कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को प्रधानमंत्री मोदी,गृह मंत्री अमित शाह के आह्वान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिया है।यह अभियान सफल हो इसके लिये बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर जाकर तिरंगा लगाये।बूथ सशक्तिकरण अभियान की चर्चा करते कृषि मंत्री ने कहा की बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र को ध्यान में रखकर बूथ के कार्यकर्ता काम करें,लोगो को सरकार की योजनाओं की जानकारी दे और उन्हें लाभ दिलाये।भाजपा की सरकार ने गांव,गरीब,किसान,नौजवान,महिला सभी के लिये योजनाएं चला रही है,उसका लाभ लोगो को कार्यकर्ता दिलाये।
कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से खरीदा तिरंगा
बैठक में कृषि मंत्री के आह्वान पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने अपने स्वेच्छा से लगभग 14 हजार रुपये का 700 तिरंगा खरीदा, जिसे कार्यकर्ता बूथों पर हर घर जाकर लगायेंगे,इससे प्रभावित कृषि मंत्री से कहा कि इससे व्यक्ति का देश के प्रति प्रेम दिखता है और उसके अंदर राष्ट्रीयता की भावना विकसित होती है।बैठक में कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिये हो रहे केवाईसी के बारे में भी कार्यकर्ताओ से कहा कि वे लोगो को जागरूक करें कि सभी लोग अपना केवाईसी करा लें।
बैठक में रहे उपस्थित
मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव,पूर्व जिलामहामंत्री कृष्णानाथ राय,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय तिवारी,अनिल श्रीवास्तव,अम्बुज शाही,उमापति सिंह,लखन राव,आत्मा सिंह,संजय कुशवाहा,श्रीराम राव आदि।