आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को मिलेगी बड़ी राहत
विश्व बैंक ने गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर की राशि जारी करने की योजना बना रहा है। मौजूदा कर्जों को ही नए मद में आवंटित करने से श्रीलंका को फौरी राहत मिलने की उम्मीद है। ये एक ऐसा कदम है जो एक अभूतपूर्व संकट से गुजर रहे श्रीलंका को राहत पहुंचाएगा। श्रीलंका के पास भोजन, ईंधन, दवा और रसोई गैस जैसी आवश्यक चीजों की भारी कमी है।