चुनार नाजायज तमंचे से गोली मारकर युवक को घायल करने वाला फरार अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

in #mirzapur2 years ago

IMG-20220706-WA0004.jpgIMG-20220706-WA0005.jpg
चुनार पुलिस अधीक्षक मिर्ज़ापुर संतोष कुमार मिश्रा के कुशल निर्देशन एवम अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन महेश सिंह अत्री व क्षेत्राधिकारी चुनार रामानन्द राय के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम एवम अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को सुबह लगभग साढ़े छह बजे प्रभारी निरीक्षक चुनार त्रिवेणी लाल सेन मय पुलिस टीम द्वारा मुरादन पुत्र स्व गुलाब उम्र 42 वर्ष निवासी(कुटहा )पटीहटा थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को एक नाजायज देशी तमंचा और एक नाजायज 12 बोर के जिंदा कारतूस के साथ जमुई अंडर पास के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 02-07-2022 को आकाश साहनी पुत्र सिजई साहनी निवासी बलुआ बजाहूर थाना चुनार जनपद मिर्ज़ापुर को नाजायज तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया था। अभियुक्त मुरादन मु संख्या 173/22 धारा 307 थाना चुनार जनपद मिर्जापुर, मु संख्या 177/22 आर्मस एक्ट थाना चुनार जनपद मिर्जापुर में भी वांछित है। गिरफ़्तारी करने वाली टीम में त्रिवेणी लाल सेन प्रभारी निरीक्षक चुनार जनपद मिर्ज़ापुर, अनिल विश्वकर्मा उप निरीक्षक थाना चुनार जनपद मिर्ज़ापुर, हे० का० मृतुन्जय सिंह थाना चुनार जनपद मिर्ज़ापुर, हे०का० रणजीत राय थाना चुनार जनपद मिर्ज़ापुर शामिल रहे।