मिर्ज़ापुर-भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यालय पर तिरंगा झंडा बिक्री केन्द्र का शुभारम्भ

in #mirzapur2 years ago

मिर्ज़ापुरScreenshot_20220806-182113_WhatsApp.jpg
आज दिनांक 06.08.2022 को भारतीय जनता पार्टी मीराजपुर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर में तिरंगा लगाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने जिला कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं अन्य नागरिकों के लिए तिरंगा झंडा बिक्री केन्द्र का शुभारम्भ किया जिसमें जिले के पदाधिकारियों ने झंडा खरीदा। जिलाध्यक्ष जी ने बिक्री केन्द्र का शुभारम्भ करते हुए बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव हमारे देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। यह अमृत महोत्सव पूरे वर्ष चलेगा। इस अमृत महोत्सव को आम नागरिक अच्छी तरह मना सके इसलिए केन्द्र सरकार ने झण्डा अधिनियम मे परिवर्तन किया है जिससे आम नागरिक जैसे अन्य त्योहारों (जैसे- दीपावली, होली, इत्यादि) उत्साह पूर्वक मनाते हैं। उसी तरह इसको भी मनायेंगे। इस आजादी महोत्सव को लेकर आम नागरिकों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। इस कार्यक्रम के जिला संयोजक अखिलेश सिंह एवं संचालन जिलामंत्री हेमन्त त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर संजय यादव, प्रणेश प्रताप सिंह, नितिन गुप्ता, ज्ञान प्रकाश दूबे, हर्षित सिंह, दिलीप पटेल, ऋषि पाण्डेय, टीटू यादव, पंकज पाण्डेय, अमित सिंह, धनन्जय मौर्य, विरेन्द्र कुमार मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह ने दिया।