सदभावना दल द्वारा जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन

in #mirzapur2 years ago

संतोष देव गिरि..IMG-20220808-WA0007.jpg
मीरजापुर। अखिल भारत रचनात्मक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति कुमार मिश्र के नेतृत्व में विभिन्न राज्यों के प्रदेश अखिल भारत रचनात्मक समाज के प्रतिनिधियों का एक शांति सद्भावना दल श्रीनगर कश्मीर में आयोजित त्रिदिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मे भाग लिया तथा जम्मू एवं कश्मीर के उप राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। 30 जुलाई 2022 को प्रबोधिनी शक्ति धाम विंध्याचल से शांति सद्भावना दल रवाना होकर सर्वप्रथम 31 जुलाई 2022 को दिल्ली स्थित महात्मा गांधी जी की समाधि स्थल राजघाट पर श्रृद्धांजलि अर्पित की तथा सर्वधर्म प्रार्थना के पश्चात कश्मीर के लिए प्रस्थान किया। शांति सद्भावना दल को श्रीनगर हवाई अड्डे पर वहां के युवा छात्र,सामाजिक कार्यकर्ता तथा बुद्धि जीवियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यहां 1अगस्त 1947 में महात्मा गांधी की पहली एवं आखिरी कश्मीर यात्रा की स्मृति में त्रिदिवसीय आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान जगह जगह आयोजित कार्यक्रमों में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा कश्मीरी लोक संस्कृति पर आधारित विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। तथा समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा शांति सदभावना दल को कश्मीर की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा की से शांति सद्भावना दल राजभवन जाकर शिष्टाचार भेंट की तथा जम्मू कश्मीर के छात्र, नौजवान, व्यापारी, अध्यापक, अधिवक्ता एवं लोक कलाकारों द्वारा व्यक्त की गई भावनाओं से अवगत करा। उपराज्यपाल ने शांति सदभावना दल को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने हेतु बधाई दी तथा अखिल भारत रचनात्मक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति कुमार मिश्र से देश के विभिन्न हिस्सों में शांति सदभावना दल को ले जा कर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करने हेतु सुझाव दिया। विभूति कुमार मिश्र ने उप राज्यपाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके कुशल प्रशासन में कश्मीर में सर्वत्र शांति देखने को मिली है तथा आम जनता भी शांति एवं समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। शांति सदभावना दल में अखिल भारत रचनात्मक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति कुमार मिश्र, राजस्थान से एड. रमेश जैन, महाराष्ट्र से मेजर जनरल टी के कौल गुजरात से राजेंद्र देशपांडे, बिहार से विश्वनाथ झा, जेएनयू से प्रो. एमएच कुरैशी, यूपी नोएडा से कर्नल वीरेंद्र सहाय वर्मा, जम्मू कश्मीर अखिल भारत रचनात्मक समाज के प्रदेश अध्यक्ष सनाउल्लाह तामीर, तथा उपाध्यक्ष शौकत अली शामिल थे।