मिर्ज़ापुर:नारायण जी दुबे बनाये गए ब्रम्हर्षि समाज समिति के प्रदेश महामंत्री, प्रवक्ता

in #mirzapur2 years ago

मिर्ज़ापुर। ब्रम्हर्षि समाज एक कदम एकता की ओर समिति के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रवक्ता पंडित उमेश शुक्ल ने मिर्ज़ापुर के निवासी नारायण जी दुबे को प्रदेश संगठन का महामंत्री, प्रवक्ता के पद की जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त महामंत्री व प्रवक्ता दुबे ने कहा कि ब्रह्मर्षि समाज को एकजुट करने का एक अच्छा साधन है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने जिस उम्मीद के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी है उसका सम्मान करते हुए उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। समिति के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि नारायण जी दुबे के संगठन में आने से समिति को बल मिलेगा। दुबे को प्रदेश महामंत्री, प्रवक्ता नियुक्त किये जाने पर जिलाध्यक्ष युवामोर्चा अमरोहा प्रदीप कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष युवामोर्चा धीरेंद्र कुमार मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलाकांत मिश्र आदि ने बधाई देते हुए कहा है कि दुबे को प्रदेश महामंत्री, प्रवक्ता नियुक्त किये जाने पर ब्रह्मर्षि समाज की एकता का संकल्प पूर्ण होगा और समिति को मजबूती मिलेगी।