स्वामी अड़गड़ानंद के परमहंस आश्रम में चली गोली, एक साधु की मौत, दूसरा घायल

in #mirzapur2 years ago

स्वामी अड़गड़ानंद के सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में गुरुवार सुबह गोली चलने की आवाज आई। लोगों ने भागकर देखा तो साधु जीवन बाबा उर्फ जीत (45) के सिर में गोली लगी थी। पुलिस के मुताबिक साधु ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। मिर्जापुर जिले के सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद के परमहंस आश्रम में गुरुवार सुबह भक्त और आश्रम के लोग सुबह की दिनचर्या में लीन थे। तभी गोली चलने की आवाज आई। लोगों ने देखा तो गोली लगने से एक साधु की मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा घायल अवस्था में था। घायल को आश्रम के लोग आनन-फानन चंदौली स्थित एक निजी अस्पताल लेकर चले गए।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे सिर्फ एक साधु मृत मिले। सिर में गोली लगी थी। पुलिस ने पहले एक साधु के आत्महत्या करने की बात बताई। इसके बाद सीसी कैमरे की पड़ताल करने पर पता चला कि एक और साधु को गोली लगी है। जो चंदौली में भर्ती हैं। घटना के दौरान स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम में मौजूद थे। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

Sort:  

हम आपकी नियमित रूप से सभी खबरों को लाइक कर रहे हैं... लेकिन आप का पर्याप्त सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा....

सादर

7 days post like