राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव निर्विरोध हुआ संपन्न

in #mirzapur2 years ago

IMG_20221013_204045.jpg

  • अरविंद अध्यक्ष, सुजीत श्रीवास्तव उपाध्यक्ष बनाए गए, मिठाई खिलाकर एक दूसरे को मिली बधाई।
    नित्यवार्ता डेस्क : विकास तिवारी
    मीरजापुर। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन चुनाव आज गुरुवार को रमईपट्टी स्थित कार्यालय पर निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें अरविंद कुमार मौर्य को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया तथा उपाध्यक्ष सुजीत श्रीवास्तव को बनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0. राजेंद्र प्रसाद ने निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के विंध्याचल मंडल के मीरजापुर इकाई अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा एवं राजेंद्र प्रसाद शुक्ल के देखरेख में संपन्न हुआ। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के सभी 6 पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सैकड़ो कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के अलावा मंत्री पद के लिए अनिल कुमार दुबे, संयुक्त मंत्री पद के लिए शैलेंद्र कुमार राय, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र पाल, तथा संप्रेक्षक पद के लिए चंदन कुमार पांडे को चुना गया। निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा द्वारा दिलायी गर्यी। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ राजेंद्र प्रसाद मु.चि.अ. मीरजापुर तथा जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ ए0.के0. राय सहित दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।