नगर पालिका व स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कराया जा रहा है फॉगिंग एवं एंटी लारवा का छिड़काव

in #mirzapur2 years ago

IMG-20221012-WA0454.jpg
नित्यवार्ता डेस्क :
मीरजापुर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश के क्रम में डेंगू रोगों से बचाव एवं जन जागरूकता हेतु नगर के विभिन्न क्षेत्रों में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद के निर्देशन में 11अक्टूबर की रात्रि में सुरेखापुरम, रमईपट्टी आदि स्थानों पर फॉगिंग एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अंगद गुप्ता के द्वारा नगर के विभिन्न वार्डो यथा डंगहर नंबर 6 , संगमोहाल वार्ड नंबर 10 ,पुरानी दशमी वार्ड नंबर 17, अनगढ़ वार्ड नंबर 18, गणेश गंज वार्ड नंबर 22, बरौधा वार्ड नंबर 14, स्टेशन वार्ड नंबर 15, घंटाघर वार्ड नंबर 27,संकटमोचन वार्ड नंबर 33 ,भटवा की पोखरी वार्ड नंबर 34, कोतवाली वार्ड 35, त्रिमुहानी वार्ड नंबर 37, चेतगंज वार्ड नंबर 23, बाजीराव कटरा वार्ड नंबर 25, महुआरिया वार्ड नंबर 2, फतहा वार्ड नंबर 3, रमईपट्टी वार्ड नंबर 4, तरकापुर वार्ड नंबर 7, शुक्लहा वार्ड नंबर 19, घूरहुपट्टी वार्ड नंबर 26, बसही वार्ड 24 में एंटी लारवा का छिड़काव, फॉगिंग कराया गया।