मिर्ज़ापुर : दहेज हत्या के आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

in #mirzapur2 years ago

मिर्ज़ापुर अहरौरा वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित सुकृत बार्डर के पास से दहेज हत्या के आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दियाIMG-20220615-WA0063.jpg। वही दो अन्य आरोपितों की तालाश में पुलिस जुटी हुई है।
बीते शुक्रवार को सेमरा बरहो गांव निवासी पवन कुमार सिंह की पत्नी अनिता का शव घर के कमरे में फंदे से झूलता हुआ पुलिस ने बरामद किया था। जिसमे मृतका महिला के भाई संतोष सिंह पुत्र लालता सिंह निवासी समसपुरा थाना अदलहाट की तहरीर पर पुलिस ने पति व दो अन्य के खिलाफ़ दहेज हत्या व अन्य में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तालाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित मृतका का पति पवन कुमार सुकृत बार्डर से कही जाने की फिराक में जुटा हुआ है जिसे गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व मृतका अनिता की शादी सेमरा बरहो गांव निवासी पवन कुमार से हुई थी। आरोप है कि आए दिन दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित किया जाता था। जिससे अजीज आकर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।