मिर्ज़ापुर : विंध्याचल पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

in #mirzapur2 years ago

थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा वयस्क बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार —*
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलायें जा रहे अभियान के क्रम में थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा वयस्क बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । थाना विन्ध्याचल क्षेत्रान्तर्गत निवासिनी एक वयस्क बालिका द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांकः 11.06.2022 को उसके(वादिनी) के घर दूध लेने आयें दो युवक वादिनी को घर पर अकेला पाकर जबरदस्ती घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया । वादिनी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 12.06.2022 को प्र0नि0 विनीत कुमार राय मय हमराह व0उ0नि0 अखिलेश पाण्डेय , का0 प्रमोद तिवारी, का0 अरविन्द यादव, का0श्रवण कुमार द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम देवरी गौरी शंकर मंदिर के पास अभियुक्त 1-अजीत राम पुत्र शिवबालक राम निवासी मिर्जापुर थाना बरबीघा जनपद शेखपुर बिहार, 2-रोशन राम पुत्र ईश्वर राम निवासी बलवा थाना घोसवारी जनपद पटना बिहार को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
IMG-20220612-WA0051.jpg