मिर्जापुर :वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान एक सराहनीय पहल*

in #mirzapur2 years ago

IMG-20220615-WA0282.jpgइमिलिया चट्टी,मिर्जापुर।
राजदीप महाविद्यालय कैलहट में वरिष्ठ कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया।अभिनन्दन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक चुनार अनुराग सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी दल के रीढ़ होते हैं।जिस भी दल के लोग अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करते वे जल्द ही शासन सत्ता से बाहर हो जाते हैं।कार्यकर्ता ही सरकार की योजनाओं को आम जनता तक ले जाने का काम करते हैं।इसलिए कार्यकर्ताओं को बराबर सम्मान दिया जाना चाहिए।कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते देश के कई गम्भीर समस्याओं से जूझ रहा है।भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने काश्मीर से धारा 370 हटाकर,अयोध्या में राममंदिर का निर्माण शुरु कराकर और काशी में काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण कर कांग्रेस की गलतियों को सुधारने का काम किया जा रहा है।अध्यक्षता राजदीप महाविद्यालय के प्रबन्धक ईं राजबहादुर सिंह तथा संचालन बलवंत मौर्या एवं लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया।साथ ही कार्यक्रम आयोजक मंडल अध्यक्ष आलोक सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं अगंवतम देकर सम्मानित किया, इस दौरान जिला महामंत्री भाजपा हरिशंकर सिंह,जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा आभा सिंह,रविन्द्र नारायण सिंह,आलोक कुमार सिंह,राजकुमार पटेल,चिन्तामणि मौर्य,आलोक सिंह,नरसिंह चौहान,दिलीप सिंह,लक्ष्मण प्रसाद सिंह महामंत्री,उदय सिंह, भगवान दास सिंह, रामकुमार सिंह पटेल, रामभजन सिंह, हरदेव सिंह, आंनद कुमार सिंह, गंगाराम सिंह,कैलाश सिंह,राम सेवक सिंह आदि रहे।