दो दिन से लापता युवक का पोखरे में मिला शव

in #milkepur2 years ago

प्रतापपुर गांव निवासी 28 वर्षीय नीरज सिंह शनिवार की शाम घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिवार के लोग उसकी तलाश की, उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार को भी परिजन नीरज सिंह की तलाश की, रिश्तेदारियों में पता किया कुछ भी जानकारी नहीं मिली। सोमवार की सुबह गांव के लोग सिवान गए हुए था। घर से करीब आधा किलोमीटर दूर गांव के सिवान में स्थित एक पोखरी में उसका उतराया शव मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने शव को पोखरी से बहार निकला। युवक का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह चार भाई में बड़ा था। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैंjayasa-bjara-ma-saugdhaka-kanara-manaka-ka-vaparata-bchhaii-ja-raha-paipalina-ka-varathha-karata-vayapara-savatha_1665945088.jpeg

Sort:  

Very sad