त्रिपुरा में बांग्लादेश सीमा के समीप उग्रवादी हमला, मंडला का BSF जवान शहीद

in #militant2 years ago

IMG_20220819_212200.jpg

  • भारत-बांग्लादेश सीमा पर एनएलएफटी के संदिग्ध उग्रवादियो के साथ भीषण मुठभेड़
  • घटना के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई

मंडला। उत्तरी त्रिपुरा के कंचनपुर अनुमंडल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर एनएलएफटी (नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) के संदिग्ध उग्रवादियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल (BSF) का एक जवान शहीद हो गया। दरअसल मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्हें इलाज के लिए अगरतला ले जाया गया था। अधिकारी ने बताया कि शहीद हुए जवान की पहचान BSF की 145वीं बटालियन के हवलदार ग्रिजेश कुमार उद्दे 53 वर्ष निवासी ग्राम चरगाव माल, विकासखंड बीजाडांडी जिला मंडला, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

आधिकारियों के मुताबिक BSF की एक टीम कंचनपुर अनुमंडल के सीमा-II चौकी इलाके में एक अभियान पर थी, तभी बांग्लादेश की तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस अधीक्षक (SP) किरण कुमार ने बताया, “भारी हथियारों से लैस उग्रवादियों के एक समूह ने बांग्लादेश के रंगमती पर्वतीय जिले के जुपुई इलाके से BSF जवानों पर गोलियां चलाईं। जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। जिससे दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने कहा, “मुठभेड़ के दौरान BSF के जवान को चार गोलियां लगीं थीं।” घटनास्थल पर पहुंचे किरण कुमार ने बताया कि BSF की तरफ से समन्वित जवाबी कार्रवाई के कारण उग्रवादी ज्यादा नुकसान नहीं कर सके। उन्होंने कहा, “घटना के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्षेत्र में अभियान भी तेज कर दिया गया है। हम आवश्यक कार्रवाई के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BJB) से इस मुद्दे पर बात करेंगे।”

Sort:  

Jay hind jay Bharat aise Amar javanon ko bhavpurn shradhanjali inki atma ko bhagwan shanti de shanti de shanti de