प्रथम चरण के त्रि स्तरीय चुनाव के लिए सामग्री वितरण,मतदान सामग्री के साथ मतदान दलों की रवानगी…

in #mehandwani2 years ago

IMG_20220624_110830.jpg
मेहंदवानी=त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत शनिवार को पहले चरण में मेहंदवानी और शहपुरा जनपद क्षेत्र के लिए मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर झा के निर्देशन में चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जनपद मुख्यालय मेहंदवानी और शहपुरा में मतदान सामग्री का वितरण कर मतदान दलों को रवाना किया जा रहा है। सभी केंद्रों पर मतदान पार्टी को रुकने,भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी निर्देश जारी किये जा चुके हैं।
विदित होवे कि जिले के शहपुरा जनपद क्षेत्र में कुल 69 ग्राम पंचायतों के लिए 168 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 52 संवेदनशील हैं। इसी तरह मेहंदवानी जनपद के 46 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 111 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 18 संवेदनशील हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों में अतिरिक्त बल भी तैनात किया जावेगा। गौरतलब है कि शहपुरा जनपद क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 90 हजार 173 है, जिनमें 45 हजार 424 पुरुष और 44 हजार 747 महिलाएं हैं। इस जनपद में दो थर्ड जेंडर के भी मतदाता हैं। वहीं मेहंदवानी जनपद क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 58 हजार 713 है, जिनमें 28 हजार 992 पुरुष और 29 हजार 720 महिलाएं हैं। यहाँ एक थर्ड जेंडर का भी मतदाता है।
गौरतलब है कि शहपुरा जनपद क्षेत्र में 212 पंच, 67 सरपंच, 17 जनपद सदस्य और मेहंदवानी जनपद क्षेत्र में 202 पंच, 46 सरपंच और 12 जनपद सदस्य हेतु शनिवार को मतदान किया जाएगा। दोनों जनपद क्षेत्रों से तीन जिला पंचायत सदस्य भी चुने जाएंगे। इनके लिए भी मतदान किया जाएगा।निर्वाचन प्रक्रिया में शहपुरा जनपद क्षेत्र में कुल 908 और मेहंदवानी जनपद में 603 मतदानकर्मी की सहायता ली जा रही है। यहां अतिरिक्त चुनावकर्मी रिजर्व में रखे गए हैं।IMG_20220624_111012.jpgजानकारी के मुताबिक मेहंदवानी में 10 सेक्टर और 30 रुट तथा शहपुरा जनपद क्षेत्र में 12 सेक्टर और 49 रुट निर्धारित किये गये हैं। मतदान के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी ने दौनो जनपद क्षेत्रों में शनिवार को सामान्य अवकाश भी घोषित कर दिया है।IMG_20220624_110956.jpg