निकाय चुनाव के तैयारियों को लेकर एडीएम मनोज सिंह ने किया बैठक

in #meging2 years ago

IMG-20220920-WA0052.jpg
संत कबीर नगर जिले में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में नगर निकायों के आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
IMG-20220920-WA0051.jpg

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय निकायों के निर्वाचक नामावली में परिसीमन के उपरान्त मतदाताओं के स्थानान्तरण एवं उनके घर-घर जाकर सत्यापन करके निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, संशोधन करने एवं विलोपन की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्धारित कार्यक्रम दिनांक 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर 2022 तक सम्पन्न की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में सम्बंधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिक परिषद/नगर पंचायत को निर्देशित किया गया। बैठक में अवशेष तिथियों में वार्डो के परिसीमन एवं रैपिड सर्वे कराने के साथ ही निकायों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये। दिनांक 05 अक्टूबर 2022 से 20 अक्टूबर 2022 तक बी0एल0ओ0 द्वारा घर-घर जाकर निर्वाचक नामावली में वृद्धि, शुद्धि एवं लोप की कार्यवाही की जायेगी।

IMG-20220920-WA0053.jpg

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अजय कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह, उप जिलाधिकारी धनघटा रविन्द्र कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद शेख आलम, तहसीलदार मेंहदावल, धनघटा, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं अधिशाषी अधिकारी मेंहदावल, बखिरा, हैंसर, हरिहरपुर, मगहर, बेलहरकला सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहें।
Sort:  

आप कि सभी खाबर को लाईक कर दिया है

सर मेने आपकी सभी खबरे लाइक कर दी है आप भी मेरी खबरे लाइक करने की कृपा करें जी