हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएंगे भाजपा महिला मोर्चा

in #meeting2 years ago

देवरिया । आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पार्टी द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमो के लिये भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक गरुलपार स्थित भाजपा कार्यालय पर हुयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुये महिला मोर्चा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजनी पाण्डेय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरगा दिवस पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हथकरगा के काम मे लगे मजदूरों को सम्मानित करेंगी।11 अगस्त को पुलिस भाइयों को राखी बाधेंगी वही 14 अगस्त को सायं 3 बजे टाउन हॉल से दीनदयाल उपाध्याय पार्क तक तिरंगा यात्रा निकालेंगी।इसके अलावा पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत चलने वाले सभी कार्यक्रमो में बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी करेंगी।
बैठक में वर्चुअली जुड़ी महिला मोर्चा भाजपा की जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जीतने भी कार्यक्रम आये है,उसे हम सभी बहने पूरी ईमानदारी से मिल जुलकर सफल बनायेंगे।
बैठक की अध्यक्षता जिलाउपाध्यक्ष मिनती सिंह तथा संचालन जिलामहामंत्री सीमा जायसवाल ने किया।
बैठक में भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय,आशा ओझा,सुधा सिंह,मुन्नी शर्मा,तारा देवी,बबिता चौहान,राजकुमारी देवी,आराधना विधान पाण्डेय,माया विश्वकर्मा,बबिता जायसवाल, प्रमिला सिंह,डेजी देवी,पूनम देवी आदि रहें।
*h