विधायक ने निकाली तिरंगा यात्रा तिरंगे किए वितरित।

in #meerutyatra2 years ago

IMG_20220814_180936.jpgमेरठ। कस्बे में देर शाम सरधना विधायक ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने सैकड़ो लोगों को तिरंगे झंडे वितरित किए।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा विधायक अतुल प्रधान लगातार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकालने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार देर रात तक कस्बा लावड़ में तिरंगा यात्रा निकालते हुए लोगों को तिरंगे वितरित किए।
वही शनिवार को उन्होंने दोराला कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली इस दौरान उन्होंने सभी से अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने की अपील की, अतुल प्रधान को देख महिलाएं व बच्चे भी खुश दिखे , वह नज़ारा भी देखने लायक था जब एक बच्ची ने तिरंगा मांगा तो अतुल प्रधान ने छत पर हाथ बढ़ा कर बच्ची को तिरंगा दिया। । यात्रा का सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के समीप समापन हुआ।
इस दौरान विधायक अतुल प्रधान ने सभी से राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस आपसी प्रेमभाव के साथ मनाने की अपील की। इस दौरान भजन सिंह, अमरपाल सैनी, हाजी जावेद, साजिद ज़ैदी, साईम रिजवी, पिंटू सैनी, अंशुल अन्दावली, आरिफ फैजी, शाहआलम कुरैशी आदि मौजूद रहे।

Sort:  

Good job